![]() |
Happy teachers day |
शिक्षक दिवस पर भाषण : (speech on Teachers day in Hindi)
आदरणीय शिक्षक गण एवं मेरे प्यारे सहपाठियों आप सभी को मेरा प्यार भरा नमस्कार ,
मेरा नाम _Abc_है और मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं कि आपने मुझे शिक्षक दिवस के इस पावन अवसर पर कुछ बोलने का मौका दिया । जैसा कि हम जानते हैं भारतीय समाज में गुरु को आदरणीय माना गया है, आज 5 सितंबर जिसे शिक्षक दिवस के रूप में पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है यह एक महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन का पावन जन्मदिन है।
भारत जैसे देश में गुरुओं को हमेशा से विशेष स्थान दिया गया है यहां तक कि उन्हें भगवान और माता पिता से भी ऊपर का दर्जा दिया गया हैएक शिक्षक और शिष्य के बीच में शिक्षा और ज्ञान का संबंध होता है। हमारे जीवन में शिक्षा और शिक्षक दोनों ही बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि हमारी जिंदगी को संवारने में हमारे माता-पिता के बाद इनकी भूमिका सबसे अहम होती है। जिस तरह से हमारे माता-पिता ही हमारे भगवान होते हैं, उसी प्रकार से हमारे गुरु में भी ईश्वर का वास होता है क्योंकि
"गुरुर ब्रह्मा, गुरुर विष्णु,
गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुर साक्षात परब्रह्म:, तस्मै श्री गुरुवे नमः”।
![]() |
| Happy teachers day speech |
ऐसे में शिक्षक दिवस भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व भर में एक अवसर है जो हमें गुरुजनों के प्रति अपनी श्रद्धा और आभार व्यक्त करने का एक अवसर प्रदान करती है । जीवन तो हमें अपने माता-पिता से मिल जाता है,लेकिन उस जीवन को हमें जीना कैसे हैं ! यह हमें एक शिक्षक ही बताते हैं , सद -मार्ग दिखाते हैं। गुरु और शिष्य का संबंध बहुत ही अतुलनीय है_ छात्र और शिक्षक का संबंध तो दीपक और बाती के जैसा होता है। जिस प्रकार बिना बाती के दीपक जल नहीं सकता, उसी प्रकार बिना गुरु के सहारे एक इंसान अपनी असफलताओं से निकल नहीं सकता।
इसलिए हम सभी को गुरुओं का आदर और सम्मान करना चाहिए, उनकी कभी भी अवहेलना नहीं करनी चाहिए। क्योंकि
गुरु हैं,
तो गौरव है!
आपने इस नाचीज़ को इतने ध्यान से सुना, आपका बहुत- बहुत धन्यवाद।।।


