समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब की विशेषताएं
समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब की मुख्य विशेषताएं निम्नलिखित हैं:-![]() |
| Plan mirror |
- प्रतिबिंब हमेशा दर्पण के पीछे बनता है।
- प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा सीधा बनता है।
- प्रतिबिंब पार्श्विक रूप से उल्टा होता है।
- प्रतिबिंब का आकार वस्तु के आकार के बराबर होता है।
- प्रतिबिंब की ऊंचाई वस्तु की ऊंचाई के बराबर होता है।
- वस्तु दर्पण के सामने जितनी दूरी पर रखी होती है,प्रतिबिंब दर्पण से पीछे उतनी ही दूरी पर बनता है।
- समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब काल्पनिक /आभासी होता है।
- समतल दर्पण द्वारा बने प्रतिबिंब को पर्दे पर नहीं उतारा जा सकता है।

