मां | पाठ 3 | Hindi class 10th (वर्णिका) objective, subjective questions

0

 3. माँ (गुजराती)

♥️महत्वपूर्ण बिंदु।

  • इस कहानी के लेखक और कथाकार “ईश्वर पेटलीकर" है ।
  • इस कहानी के अनुवादक- गोपालदास नागर हैं | 
  • मंगू के माँ को चार संतान थी
  • मंगू के गांव की दूसरी पागल लड़की का नाम - कुसुम था |
  • मंगू के बड़ी बहन का नाम -कमो था |
  • मंगू की मां के लिए अस्पताल एक गौशाला है | 
  • मां मंगू को अस्पताल नहीं भेजना चाहती थी
  • मंगू की मां ने पहली बार अस्पताल का विरोध नहीं किया था |
  • मंगू के अलावा उसके तीन भाई बहन हैं 
  • गांव वाले मंगू को अस्पताल भेजना चाहते थे |
  • मंगू को घर से बैलगाड़ी से ले जाया गया था |
  • मंगू को अस्पताल छोड़ने मां और बड़े भाई गए थे।
  • मंगू की याद में मां भी पागल हो गई थी।
  • मां अस्पताल से घर वापस घोड़ा गाड़ी में आई थी।
  • मां अस्पताल से घर 10:45PM (पौने ग्यारह ) में आई थी।
  • मंगू की मां ने अपने बड़े बेटे को पत्र लिखा था |
♥️ वस्तुनिष्ठ प्रश्न 
  1.  मां कहानी के लेखक कौन है ? उत्तर- ईश्वर पेटलीकर
  2. ईश्वर पेटलीकर किस भाषा के लोकप्रिय कथाकार हैं ?उत्तर - गुजराती
  3. मां कहानी किस भाषा से अनुदित है ? उत्तर गुजराती
  4. मां कहानी के अनुवादक कौन हैं? उत्तर- गोपालदास नागर
  5. मां कहानी की प्रमुख पात्रा कौन है ? उत्तर - मंगू
  6. मंगू जन्म से ही थी ? उत्तर- पागल और गूंगी
  7. मंगू के मां की कितनी संताने थी? उत्तर- 4
  8. मंगू के अलावे मां की कितनी संताने थी ? उत्तर- 3
  9. मंगू की बड़ी बहन का नाम क्या था?-उत्तर- कमो
  10. कौन मंगू को अस्पताल भेजना नहीं चाहती थी? उत्तर- मां
  11. मां अस्पताल को किसकी उपमा देती थी? उत्तर - गौशाला
  12. मंगू के गांव की कौन दूसरी  लड़की पागल हो गई थी?उत्तर - कुसुम
  13. किसने  पहली बार अस्पताल का विरोध नहीं किया? उत्तर- माँ ने 
  14. कौन सा महीना मां के लिए आराध्यदेव बन गया था? उत्तर- अगहन का 
  15. मंगू की प्राकृतिक मौत को मां क्या मानती थी उत्तर- छुटकारा
  16. काला पानी किस का लोकप्रिय उपन्यास है ? उत्तर- ईश्वर पेटलीकर का
  17. "अंदर किसी को देखने जाने का नियम नहीं है" यह किसने कहा ? उत्तर - मेटून ने
  18. मंगू को भर्ती करने के लिए मां ने किसे पत्र लिखकर बुलाया उत्तर- बड़े पुत्र को
  19. मंगू कब से पागल थी ? उत्तर - जन्म से ही
  20. पागलों के अस्पताल में उपद्रवी मरीजों को कैसे रखा जाता था ? उत्तर- कमरे में बंद करके
  21. मंगू को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए मां के पुत्र ने किस का आर्डर प्राप्त किया ? उत्तर- मजिस्ट्रेट का
  22. मां को कितनी पुत्रियां थी ? उत्तर- दो
  23. रात में रोशनी जलती रहने से इसे नींद नहीं आती यह किसने कहा ? उत्तर- मां ने
  24. मंगू की याद में कौन पागल हो गई ? उत्तर- मां
  25. मंगू को घर से अस्पताल के लिए किस गाड़ी से ले जाया गया? उत्तर -बैलगाड़ी में
  26. मंगू को अस्पताल छोड़कर मां घर वापस कब आई?  उत्तर- 10:45 बजे (पौने ग्यारह बजे )

♥️लघु उत्तरीय प्रश्न

Q-मंगू के प्रति माँ और परिवार के अन्य सदस्यों के व्यवहार में जो फर्क है उसे अपने शब्दों में लिखें |

उत्तर - मंगू के प्रति मां और परिवार के अन्य सदस्य में व्यवहार में जमीन आसमान का फर्क था | मां जहाँ अपने पागल और गूंगी बेटी से बहुत ज्यादा प्यार करती थी वही परिवार के अन्य सदस्य मंगू को घर का बोझ समझते थे | वे चाहते थे कि मंगू को अस्पताल छोड़ दिया जाए या मंगू घर पर ही मर जाए तो कोई दिक्कत नहीं है |



Q- मां मंगू को अस्पताल में क्यों भर्ती नहीं कराना चाहती है ? विचार करें | 

उत्तर- मां मंगू को अस्पताल में भर्ती कराना नहीं चाहती थी | क्योंकि मां को ऐसा लगता था कि उसकी पागल और गूंगी बेटी मंगू का अस्पताल में ठीक से ख्याल नहीं रखा जाएगा | उसे लगता था की मंगू की सेवा अस्पताल में कौन करेगा ? | इन्हीं बातों को सोच कर माँ मंगू को अस्पताल में भर्ती नहीं करना चाहती थी |



Q-कुसुम के पागलपन में सुधार देखकर मंगू के प्रति माँ, परिवार और समाज की प्रतिक्रिया को अपने शब्दों में लिखें ।

उत्तर - जब कुसुम के पागलपन में सुधार देखा गया तो समाज वाले और मंगू के परिवार के लोग भी मंगू की मां को मंगू को अस्पताल में भर्ती करने की सलाह देने लगे थे | लोग कह रहे थे की "यदि कुसुम अस्पताल में ठीक हो सकती है, तो मंगू क्यों नहीं?" सभी की बात सुनकर मां ने पहली बार अस्पताल का विरोध नहीं किया और मंगू को अस्पताल भेजने के लिए 'हाँ' कह दिया



Q- 'माँ' कहानी के शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें | 

उत्तर- 'मां' कहानी में एक मां का अपनी पागल और गूंगी बेटी मंगू के प्रति अथाह प्रेम को दर्शाया गया है। मां अपनी बेटी से इतना प्रेम करती है कि जब वह अपनी बेटी को अस्पताल छोड़ कर आती है तो वह उसकी याद में स्वयं भी पागल हो जाती है| मेरे अनुसार इस कहानी का शीर्षक 'मां' बिल्कुल उचित है ।


Q-मंगू जिस अस्पताल में भर्ती की जाती है, उस अस्पताल के कर्मचारी व्यवहार कुशल हैं या संवेदनशील विचार करें| 

उत्तर - मंगू को जिस अस्पताल में भर्ती कराया जाता है वहां के कर्मचारी व्यवहार कुशल और संवेदनशील दोनों थे | क्योंकि वहां मरीजों का ख्याल अच्छे से रखा जाता था | वहां एक दूसरे के दुख को भी समझा जाता था। नर्स लोग भी रोगियों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार करती थी।




Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top