नगर कहानी | पाठ 4 | subjective questions | वर्णिका भाग 2 class 10

0

 4 नगर (तमिल)


नगर कहानी क्लास 10th

♥️महत्वपूर्ण बिंदु

  • नगर कहानी के लेखक या कथाकार सुजाता है। 
  • सुजाता का वास्तविक नाम ए० स० रंगराजन है |
  • सुजाता का जन्म 3 मई 1935 को हुआ था |
  • सुजाता का जन्म चेन्नई, तमिलनाडु में हुआ था |
  • इस कहानी के अनुवादक के० ए० जमुना है।
  • इस कहानी की मुख्य पात्रा पाप्पाति हैं । 
  • पाप्पाति की उम्र 12 वर्ष थी |
  • पाप्पाति के गांव का नाम मुनाडीपपट्टी था |
  • पाप्पाति की अम्मा का नाम वल्लि अम्माल था |
  • पाप्पाति मेनिनजाइटिस रोग से ग्रसित थी ।
  • पाप्पाति की मां को कमरा नंबर 48 में सुबह 7:30 बजे बुलाया गया था | 
  • बड़े डॉक्टर ब्रिटिश मेडिकल से पढ़ कर आए थे |
  • बड़े डॉक्टर के कहने के बावजूद भी पाप्पाति को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया था | 
  • उस अस्पताल में बड़े डॉक्टर के अलावे डॉक्टर धनशेखर पाल एवं हेड नर्स मिरांडा थी ।
  • बिना इलाज कराए बल्लि अम्माल अपनी पुत्री पाप्पाति को लेकर वेदीश्वरण मंदिर में मन्नत मांगते हुए वापस अपने घर लौट गई |

♥️वस्तुनिष्ठ प्रश्न 

  1. नगर कहानी के लेखक कौन हैं ? उत्तर- सुजाता 
  2. सुजाता का वास्तविक नाम क्या है ? उत्तर- एस. रंगराजन 
  3. सुजाता का जन्म कब हुआ था? उत्तर- 3 मई 1935 को 
  4. सुजाता का जन्म कहां हुआ था? उत्तर- चेन्नई, तमिलनाडु में 
  5. नगर कहानी के अनुवादक कौन हैं ? उत्तर के. ए. जमुना 
  6. नगर कहानी किस भाषा से अनुदित है ? उत्तर- तमिल 
  7. किस लेखक के 25 से अधिक कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं उत्तर- सुजाता का
  8. पांडेय लोगों की दूसरी राजधानी कौन थी ? उत्तर- मदुरै 
  9. नगर कहानी के मुख्य पात्रा कौन है? उत्तर- पाप्पाति 
  10. पाप्पाति किसकी पुत्री थी ? उत्तर- वल्लीअम्माल की 
  11. पाप्पाति को इलाज के लिए कहा भेजा गया था? उत्तर- मदुरै 
  12. वल्लीअम्माल के गांव का नाम क्या था? उत्तर- मुन्नाडीप पट्टी 
  13. पाप्पाति किस रोग से ग्रसित थी ? उत्तर- मेनिनजाइटिस
  14. किसके कहने पर भी पाप्पाति अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाई उत्तर- बड़े डाक्टरों के लिए
  15. बड़े डॉक्टर साहब कहाँ से पढ़ कर आए थे ? उत्तर-ब्रिटेन से 
  16. हेड नर्स का नाम क्या था ? उत्तर -मिरांडा
  17. वल्लीअम्माल को बेटी को लेकर सुबह कितने बजे बुलाया गया । उत्तर - सुबह 7:30 बजे
  18. वल्ली अम्माल को कितने नंबर कमरे में भेजा गया था? उत्तर- 48 नंबर
  19. पाप्पाति को लेकर माँ किस रंग के रिक्शे में वापस आई? उत्तर- पीले रंग के
  20. पाप्पाति के लिए वल्ली अम्माल ने किस मंदिर में मन्नत मांगी उत्तर- वेदीश्वरण मंदिर में
  21. 'तुलनात्मक व्याकरण 'किसकी रचना है? उत्तर- सुजाता की 
  22. पहले दिन पाप्पाति को क्या हुआ था ? उत्तर -बुखार 
  23. पाप्पाति किस पर लेटी हुई थी? उत्तर- स्ट्रेचर पर
  24. पाप्पाति बेहोश क्यों पड़ी थी? उत्तर- तेज बुखार के कारण 
  25. पाप्पाति की उम्र क्या थी ? उत्तर -12 वर्ष
  26. "आई वांट दैट गर्ल एडमिटेड नाउ" ऐसा किसने कहा था? उत्तर- बड़े डॉक्टर ने
  27. नगर कहानी किस भाषा से अनूदित है? उत्तर- तमिल भाषा से 
  28. वल्ली अम्माल से कहां के डॉक्टर ने पाप्पाति को लेकर मदुरै जाने को कहा था? उत्तर- गांव के
  29. लाइन में खड़े होकर कौन अपने मृत पति को कोस रही थी? उत्तर- वल्ली अम्माल

♥️लघु उत्तरीय प्रश्न


Q-लेखक ने कहानी का शीर्षक नगर क्यों रखा ? शीर्षक की सार्थकता स्पष्ट करें |

उत्तर- इस कहानी का शीर्षक नगर बिल्कुल सटीक है क्योंकि जिस प्रकार नगर में पाप्पाति के इलाज के लिए उसकी मां को अस्पताल में परेशान किया जाता है| डॉक्टर उसे झूठ बोलकर सुबह आने के लिए कहता है। इस प्रकार यह साबित होता है की नगर के अस्पताल में बिना घुस लिए कोई कार्य नहीं होता है ।


Q-पापाति कौन थी और वह शहर क्यों लाई गई थी ?

उत्तर- पाप्पाति वल्लि अम्म्मल की पुत्री थी । वह इलाज के लिए गांव से बड़े शहर मदुरै लाई गई थी |


Q-बड़े डॉक्टर ने अपने अधीनस्थ डॉक्टर से पाप्पाति को अस्पताल में भर्ती कर लेने के लिए क्यों कहा? विचार करें |

उत्तर- बड़े डॉक्टर ब्रिटिश मेडिकल से पढ़ कर आए थे। वह हाल ही में मेनिनजाइटिस रोग की अच्छी-अच्छी दवाइयां पढ़ी थी और उसने यह भी देखा कि लड़की की हालत काफी गंभीर है । इसीलिए लड़की को तुरंत एडमिट करने के लिए कहा |


Q-बड़े डॉक्टरों के आदेश के बावजूद पाप्पाति अस्पताल में भर्ती क्यों नहीं हो पाती ?

उत्तर- बड़े डॉक्टर के आदेश के बावजूद भी पाप्पाति अस्पताल में भर्ती नहीं हो पाती है क्योंकि बड़े डॉक्टर को छोड़कर वहां के अन्य कर्मचारी कार्य कुशल नहीं थे | वह बैड खाली नहीं है का झांसा देकर पाप्माति को भर्ती नहीं करते हैं। शायद उस अस्पताल में पैसे देने से जल्दी कार्य होता था |


Q-बल्लि अम्माल का चरित्र चित्रण करें |

उत्तर- वल्लि अम्माल इस कहानी की मुख्य पात्रा पाप्पाति की अम्मा है जिसके पति इस दुनिया में नहीं थे। वह बहुत ही साहसी थी क्योंकि वह अपनी बेटी को गांव से लेकर इलाज कराने के लिए अकेले ही बड़े शहर मदुरै चले आती है। यहां के अस्पताल में अच्छी व्यवस्था ना देखकर वापस अपनी बेटी को लेकर गांव चले जाती है 

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)
To Top