ढहते विश्वास | पाठ 2 | subjective questions| वर्णिका भाग 2 , class 10
Gyan Galleries
June 03, 2023
1
2. ढहते विश्वास (उड़िया )
♥️महत्वपूर्ण बिंदु
ढहते विश्वास 'कहानी के लेखक "सातकोड़ी होता है|
सातकोड़ी होता का जन्म 29 अक्टूबर 1929 को हुआ था।
सातकोड़ी का जन्म उड़ीसा के मयूरभंज हुआ था |
इस कहानी के नुवादक राजेंद्र प्रसाद मिश्र हैं। लक्ष्मी के का पढ़ाकू लड़का गुणनिधि था |
स्वेच्छा सेवक गुणनिधि ने बनाया था | बाढ़ आने की खबर सरपंच को बतानी थी।
लक्ष्मी का घर देवी बांध के नीचे था |
लक्ष्मी के पति लक्ष्मण कोलकाता में काम करते थे |
“विपति अकेले ना आकर संग साथियों के साथ आती है" यह कथन ढहते विश्वास कहानी में है।
भुवनेश्वर शहर को बचाने के लिए महाराज यताती केसरी ने पत्थर का बांध बनवाया था
यह कहानी उड़िया कहानी है |
♥️अतिलघु उत्तरीय प्रश्न
ढहते विश्वास कहानी के लेखक कौन हैं
? उत्तर- सातकोडी होता
सातकोड़ी होता किस भाषा के प्रमुख
कथाकार हैं ?उत्तर - उड़िया
सातकोड़ी होता का जन्म कब हुआ था ? उत्तर- अक्टूबर 1929 को
सातकोड़ी होता का जन्म कहां हुआ था? उत्तर- मयूरभंज, उड़ीसा में
किस लेखक के एक दर्जन से अधिक
पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है?उत्तर- सातकोड़ी होता का
ढहते विश्वास कहानी के अनुवादक कौन
हैं? उत्तर- राजेंद्र प्रसाद
ढहते विश्वास कहानी की प्रमुख पात्रा कौन है?
उत्तर- लक्ष्मी
लक्ष्मी के पति का नाम क्या था?
उत्तर- लक्ष्मण
लक्ष्मण कहाँ काम करता था ? उत्तर -
कोलकाता में
लक्ष्मी के पूर्वज लक्ष्मी के लिए
कितने बीघा खेत छोड़ गए थे। उत्तर- एकबीघा
लक्ष्मी के ससुर कहां मारे गए थे ?
उत्तर बांध में काम करते हुए
लक्ष्मी का घर किस बांध के नीचे था ?
उत्तर देवी बांध के नीचे
ढहते विश्वास कहानी में किस का
प्रकोप दिखाया गया है? उत्तर - बाढ़ का
लक्ष्मी के बड़े पुत्र का नाम क्या
था ? उत्तर - अच्युत
महाराज ययाति केशरी ने किस शहर को बचाने के लिए
पत्थर के बांध बनवाएँ थे ? उत्तर - भुवनेश्वर शहर को
लक्ष्मी किसके यहां काम करती थी?
उत्तर - तहसीलदार के यहाँ
लक्ष्मी के गांव का पढ़ाकू लड़का कौन
था ? उत्तर – गुणानिधि
बाढ़ आने की खबर सबसे पहले किसे बतानी थी ?- उत्तर - सरपंच साहब को
लक्ष्मी के कुल कितने संतान थे ? उत्तर - चार
लक्ष्मी के कितने बेटियां थी ? उत्तर - दो
ढहते विश्वास कहानी में किस राज्य को बाढ़ एवं सूखा से प्रभावित
दिखाया गया है ? उत्तर- उड़ीसा को
ढहते विश्वास कहानी में स्कूल कहां है? उत्तर - टीले के नीचे
कौन हल्ला कर बाढ़ से सबको सचेत कर रहे थे? उत्तर -चंद्रा, शिव
शंकर, मकड़ा, सभी
स्वेच्छा सेवक दल का गठन किसने किया था ? उत्तर- गुणनिधि ने
लक्ष्मी किस कहानी की केंद्रीय पात्रा है? उत्तर ढहते विश्वास
बाढ़ की समस्या किस कहानी में है? उत्तर -ढहते विश्वास में
ढहते विश्वास किस भाषा से अनूदित है ? उत्तर -उड़िया
बाड़ी- बाड़ी से गांव के लड़के किसकी निगरानी कर रहे थे? उत्तर-
बांध की (दलई बाँध की)
लक्ष्मी दोनों लड़कियों और छोटे बेटे को सुला कर कहां गई उत्तर -
गुहाल मे
घर पर दो लड़कियां और साल भर के लड़के को लेकर कौन अकेली थी ?
उत्तर - लक्ष्मी
हल किराए पर लेकर बीघे भर जमीन में खेती कौन करवाती थी उत्तर -
लक्ष्मी
लघु उत्तरीय प्रश्न
Q-लक्ष्मी कौन थी ? उसकी पारिवारिक का चरित्र चित्रण कीजिए | उत्तर- लक्ष्मी "ढहते विश्वास कहानी" की एक मुख्य पात्रा थी। वह एक बहुत ही साहसी महिला थी वह अपने चार बच्चों के साथ अकेले जीवन यापन करती थी क्योंकि इसका पति लक्ष्मण कोलकाता में काम करता था | लक्ष्मी की पारिवारिक स्थिति बिल्कुल भी अच्छी नहीं है । उसके पति लक्ष्मण के कमाए पैसे से घर का पूरा खर्च नहीं चल पाता था| जिसके कारण लक्ष्मी को तहसीलदार के घर पर छोटे-मोटे काम करने पड़ते थे |
Q-कहानी के आधार पर प्रमाणित करें कि उड़ीसा का जन जीवन बाढ़ और सूखा से काफी प्रभावित रहा है । उत्तर - इस कहानी में तूफान, सुखार, तेज बरसात और बाढ़ के बारे में चर्चा है | इसमें दर्शाया गया है कि जब लक्ष्मी के गांव में सूखा और बाढ़ होता है तो वहां के लोगों को कितनी कठिनाइयां होती है । यह कहानी मुख्य रूप से बाढ़ की विभीषिका को दर्शाती है।
Q- दहते विश्वाश कहानी में आए बाढ़ के दृश्यों का चित्रण अपने शब्दों में प्रस्तुत करें। उत्तर- इस कहानी में आए बाढ़ का दृश्य काफी भयावह थी जब लक्ष्मी के गांव में बाढ़ आती है तो उस गांव के सभी फसलें एवं घर डूब जाते हैं | लोगों को रहने के लिए कहीं आशय नहीं बचता है। गांव में एक स्कूल था जिसमें लोग अक्सर जाकर रहते थे परंतु इस बार के बाढ़ में स्कूल के छत में भी पानी था | किसी तरह कुछ लोग जान बचाकर गांव के ऊंचे टीले पर पहुंचे थे। ना जाने गांव के कितने लोगों ने इस बाढ़ में अपने परिवार को खो दिया था।
Q-'ढहते विश्वास कहानी 'शीर्षक की सार्थकता पर विचार करें ?
उत्तर- इस कहानी का शीर्षक “ढहते विश्वास “ बिल्कुल सटीक है | क्योंकि जिस प्रकार से यहां के लोगों को तूफान, सुखार भारी बरसात और भयावह बाढ़ का सामना करना पड़ता है कि लोगों का जो विश्वास भगवान के प्रति था वह भी टूट जाता है| इसलिए इसका 'ढहते विश्वास शीर्षक उचित है।
Q-लक्ष्मी के व्यक्तित्व पर विचार करें। उत्तर- लक्ष्मी "ढहते विश्वास कहानी " की एक मुख्य पात्रा है। वह बहुत ही साहसी औरत थी| वह अपने चार बच्चों के साथ अकेले जीवन यापन करती थी | क्योंकि उसका पति लक्ष्मण कोलकाता में काम करता है। जब उसके गाँव में बाढ़ आती है। तो वह पूरी कोशिश कर खुद को और बच्चे को यहाँ से बाहर निकालती है |
Q - बिहार का जनजीवन भी बाढ़ और सूखा से प्रभावित होता रहा है । इस संबंध में आप क्या सोचते हैं लिखें उत्तर- इस कहानी में उड़ीसा के जन-जीवन के बारे में चर्चा की गई है। परंतु हमारे बिहार का भी स्थिति लगभग ऐसा ही है | क्योंकि कोई ऐसा वर्ष नहीं है जिसमें बिहार में सूखा और बाढ़ ना हो। सूखा से तो ज्यादा क्षति नहीं होता है परंतु बाढ़ से बिहार के लगभग आधे जिले तबाह हो जाते हैं। लगभग 2- 3 महीने यहां के लोगों को बाढ़ से निपटने में लग जाते है। जिसका असर सीधे हमारी अर्थव्यवस्था पर पड़ता है|बाढ़ और सूखा से सबसे अधिक हानि खेती को होता है|बिहार में अधिकांश लोग कृषि पर ही निर्भर रहते हैं | इसीलिए बाढ़ और सूखा हमारे बिहार के लिए अभिशाप है|
Hindi हिंदी व्याकरण
ReplyDelete